आरोग्य सेतु द्वारा शुरू की गई एक नई ‘ओपन ए.पी.आई सेवा’

प्रश्न-हाल ही में आरोग्य सेतु ने एक नई ‘ओपन ए.पी. आई सेवा’ शुरू की है। इस संबंध में निम्नलिखित में कौन-कथन गलत है-
(a) इस सेवा का लाभ 50 से अधिक कर्मचारियों के साथ पंजीकृत संगठन और व्यावसायिक संस्थानएं उठा सकती हैं।
(b) यह सेवा व्यापार और अर्थव्यवस्था को सामान्यि`िािति में लौटने हेतु मदद के लिए शुरू की गई है।
(c) ओपन ए.पी.आई. सेवा से कोई संगठन अपने कर्मचारियों या अन्य उपयोगकर्ता के डेटा गोपनीयता को समाप्त कर सकता है।
(d) A.P.I. का पूरा नाम ‘Application Pragramme Interface’ है।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 अगस्त, 2020 को आरोग्य सेतु ने एक नई ‘ओपन ए.पी.आई सेवा’ (Open API Service) की शुरुआत की।
  • इसे लोगों, व्यापार और अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद हेतु शुरू किया गया है।
  • कोविड-19 महामारी से प्रभावित जनजात एवं व्यावसायिक संगठन सामान्य जीवन को पटरी पर लाने हेतु प्रत्यनशील हैं। अतः ऐसे में यह सेवा बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।
  • इस सेवा का लाभ 50 से अधिक कर्मचारियों के साथ पंजीकृत संगठन और व्यावसायिक संस्थाएं उठा सकती हैं।
  • ओपन ए.पी.आई सेवा से कोई संगठन अपने कर्मचारियों या अन्य आरोग्य सेतु उपयोगकर्ता की सेहत की स्थिति का पता, उनकी डेटा गोपनीयता का उल्लंघटन किए बिना लगा सकता है।
  • आरोग्य सेतु की ओपन ए.पी.आई. सेवा कोविड-19 संक्रमण के डर/जोखिम से निपटने और लोगों, व्यवसायों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में सहायता करती है।
  • ज्ञातव्य है कि आरोग्य सेतु 2 अप्रैल, 2020 को शुरू किया गया था और यह कोविड-19 से निपटने में भारत के प्रयासों को मजबूती प्रदान कर रहा है।
  • आरोग्य सेतु वर्तमान में दुनिया में सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वालों का पता लगाने वाले ऐप के रूप में उभरा है।
  • आरोग्य सेतु के अब 15 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हो चुकें हैं।
  • ओपन ए.पी.आई. केवल आरोग्य सेतु की स्थिति और आरोग्य सेतु उपयोगकर्ता का नाम (उपयोगकर्ता की सहामति से) प्रदान करेगा।
  • ओपन ए.पी.आईसेवा के लिए https://Openapi.aarogyasetu.gov.in पर पंजीकरण किया जा सकता है।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1647866

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1647925