आयुष्मान भारत के कार्यान्वयन हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत योजना’ को कार्यान्वित करने हेतु कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बीच समझौता ज्ञापन पर शिमला में हस्ताक्षर किया गया?
(a) 3 राज्य, 2 केंद्रशासित प्रदेश
(b) 4 राज्य, 1 केंद्रशासित प्रदेश
(c) 5 राज्य, 1 केंद्रशासित प्रदेश
(d) 5 राज्य, 2 केंद्र शासित प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 मई, 2018 को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत योजना’ को कार्यान्वित करने हेतु चार राज्यों, एक केंद्रशासित प्रदेश के तौर पर और भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बीच समझौता ज्ञापन पर शिमला में हस्ताक्षर किया गया।
  • इस योजनांतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले (BPL) लोगों को 5 लाख रुपए तक की निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • योजनान्तर्गत पूरे देश में 10 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे।
  • हिमाचल प्रदेश में बीपीएल श्रेणी के लगभग 15.31 लाख लोगों को इस योजना के तहत निःशुल्क उपचार उपलब्ध होगा।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जानकारी प्रदान की कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य में एम्स की स्थापना हेतु 1350 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य राहत कोष का गठन किया है जिसके लिए बजट में 10 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है।
  • आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के लिए देश में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन हिमाचल प्रदेश में किया जा रहा है।
  • हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनांतर्गत 4,83,643 परिवारों को पंजीकृत किया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि यह समझौता ज्ञापन केंद्रीय स्वास्थमंत्री जे.पी. नड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में हस्ताक्षरित हुआ।
  • समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले चार राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं-हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और संघशासित क्षेत्र चंडीगढ़।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179271