आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए रक्षा मंत्रालय की पहल

Import embargo on 101 items beyond given timelines to boost indigenisation of defence production

प्रश्न-9 अगस्त, 2020 को रक्षा मंत्रालय ने रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए दी गई समयसीमा के बाद कितने वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है?
(a) 105
(b) 101
(c) 110
(d) 95
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 9 अगस्त, 2020 को रक्षा मंत्रालय ने रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए दी गई समयसीमा के बाद 101 वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया।
  • इन 101 वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध को वर्ष 2020 से 2024 के बीच उत्तरोतर लागू करने की योजना है।
  • यह रक्षा क्षेत्र में आत्म-निर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।
  • यह भारतीय रक्षा उद्योग को भविष्य में सशस्त्र बलों की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए अपने स्वयं के डिजाइन और विकास क्षमताओं का उपयोग करने या डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित प्रौद्योगिकियों को अपनाकर नकारात्मक सूची में शामिल वस्तुओं का निर्माण करने के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करेगा।
  • आयात पर प्रतिबंध लगाई जाने वाली इन 101 वस्तुओं की सूची में न केवल हल्की वस्तुएं शामिल हैं, बल्कि आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफलें, लड़ाकू जलपोत, सोनार प्रणाली, मालवाहक विमान, हल्के लड़ाकू विमान, राडार जैसे कुछ उच्च प्रौद्योगिकी हथियार प्रणालियां और हमारी रक्षा सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई अन्य वस्तुएं भी शामिल हैं।
  • एक अन्य आवश्यक कदम के रूप में रक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2020-21 के लिए पूंजी खरीद बजट को घरेलू और विदेशी पूंजी खरीद मार्गों के बीच विभाजित किया है।
  • चालू वित्त वर्ष में घरेलू पूंजीगत खरीद के लिए लगभग 52,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ एक अलग बजट मद बनाया गया है।
  • इस सूची के उद्घोषणा के पीछे का उद्देश्य भारतीय रक्षा उद्योग को सशस्त्र बलों की अपेक्षित आवश्यकताओं के बारे में बताना है, ताकि वे स्वदेशीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1644570