आई-एसटीईएम राष्ट्रीय पोर्टल पर मैटलैब का शुभारंभ

प्रश्न-मार्च‚ 2022 में आई.एसटीईएम (I-STEM) राष्ट्रीय पोर्टल पर मैटलैब का शुभारंभ हुआ। आई-एसटीईएम है-
(a) डीआरडीओ की एक पहल
(b) इसरो की एक पहल
(c) भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय की एक पहल
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • मार्च‚ 2022 में आई-एसटीईएम (I-STEM) राष्ट्रीय पोर्टल पर मैटलैब का शुभारंभ किया।
  • इस पोर्टल के माध्यम से देश में पहली बार अकादमिक उपयोगकर्ता बिना किसी शुल्क के मैटलैब सॉफ्टवेयर समूह का उपयोग कर सकेंगे।
  • मैटलैब क्या है?
  • इसे मैथवर्क्स ने विकसित किया है‚ जो एक मालिकाना-बहु-प्रतिमान प्रोग्रामिंग भाषा और संख्यात्मक कंप्यूटिंग वातावरण है।
  • इसके विश्वभर में 40 लाख से अधिक उपयोगकर्ता हैं।
  • इसमें मैट्रिक्स जोड़तोड़ फंक्शन और डेटा की प्लॉटिंग‚ एल्गोरिदम के कार्यान्वयन‚ उपयोगकर्ता इंटरफेस के निर्माण और अन्य भाषाओं में लिखे गए प्रोग्रामिंग के साथ इंटरफेसिंग की अनुमति मिलत है।
  • आई-एसटीईएम पोर्टल क्या है?
  • यह प्रधानमंत्री विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के तत्वावधान में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय की एक पहल है।
  • वर्ष 2020 के भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दौरान‚ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं को साझा करने हेतु एक राष्ट्रीय वेब पोर्र्टल के रूप में लांच किया था।
  • इस पोर्टल का उद्देश्य अनुसंधानकर्ताओं को संसाधनों से जोड़कर अनुसंधान एवं विकास परितंत्र को देश स्तर पर प्रौद्योगिकियों ओरवैज्ञानिक उपकरण विकास को बढ़ावा देते हुए मजबूत करना है।
  • यह पोर्टल देश भर में सुविधाओं के डेटाबेस को उपलब्ध कराता है ताकि उनमें से किसी का उपयोग करने के इच्छुक शोधकर्ता इसे खोज सकें और इसका उपयोग करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकें।
  • वर्तमान में इस पोर्टल में देशभर के 1750 संस्थानों के 25,000 से अधिक उपकरण सूचीबद्ध हैं और इसमें 20,000 से अधिक भारतीय शोधकर्ता हैं।
  • पोर्टल में स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का एक डिजिटल सूची भी है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1811526