अस्तित्वा : द एसेंस ऑफ प्रभाकर बर्वे (Astitva : The Essence of Prabhakar Barwe)

Astitva The Essence of Prabhakar Barwe
प्रश्न-हाल ही में संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ‘अस्तित्वा : द एसेंस ऑफ प्रभाकर बर्वे (Astitva : The Essence of Prabhakar Barwe) नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, यह प्रदर्शनी कहां प्रदर्शित की गई?
(a) नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, नई दिल्ली
(b) एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट, कोलकाता
(c) गवर्नमेंट म्यूजियम, चेन्नई
(d) जहांगीर आर्ट गैलरी, मुंबई
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 13 जून, 2019 को संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने ‘अस्तित्वा : द एसेंस ऑफ प्रभाकर बर्वे’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
  • यह प्रदर्शनी नई दिल्ली के नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में प्रदर्शित की गई।
  • इस प्रदर्शनी में चार अलग-अलग चरणों में दिवंगत प्रभाकर बर्वे की कलात्मक कृतियों को प्रदर्शित किया गया।
  • इस प्रदर्शनी के चार चरण हैं; रूप तंत्र, रूप अर्थ, रूप तत्व और रूप विचार।
  • इस प्रदर्शनी में प्रभाकर बर्वे के वर्ष 1958 से 1977 तक के कलात्मक कार्यों को शामिल किया गया है।
  • यह प्रदर्शनी 28 जुलाई, 2019 तक राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा में प्रदर्शित की जाएगी।

लेखक-अभिषेक सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190382