असम परिवहन निगम की ‘चलो’ ऐप

प्रश्न-सड़क परिवहन निगम अधिनियम 1950 के तहत ‘असम राज्य परिवहन निगम’ का गठन किया गया।
(a) 31 मार्च, 1950 को
(b) 31 मार्च 1970 को
(c) 1 अप्रैल, 1980 को
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • जून, 2019 में असम परिवहन निगम का ‘चलो’ ऐप लांच किया गया।
  • इसकी मदद से यात्रियों को बस की लाइव लोकेशन और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होगी।
  • लांचिंग समारोह में ‘चलो’ द्वारा विकसित राज्य परिवहन बसे नेटवर्क के लिए परिवहन मानचित्र भी लांच किया।
  • इसके साथ ही असम भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया जिसके पास राज्यव्यापी स्मार्ट परिवहन समाधान और यात्रियों के लिए सामान्य मोबिलिटी कार्ड है।
  • ध्यातव्य है कि ‘चलो’ ऐप को ‘ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन कंपनी जोपहॉप टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने विकसित किया है।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्यः-भारत में कुल 22 राज्यों में परिवहन निगम-सार्वजनिक परिवहन इकाइयां मौजूद हैं।
  • निजाम स्टेट रेल एंड रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट-यात्री सड़क परिवहन सेवाओं का राष्ट्रीयकरण करने वाला यह पहला सड़क परिवहन विभाग है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=364943
https://www.guwahatiplus.com/daily-news/astc-to-launch-app-for-live-tracking-of-buses
https://www.sentinelassam.com/news/astc-launched-live-bus-tracking-chalo-app-for-guwahatians/