अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

प्रश्न-21 जून, 2019 को संपूर्ण विश्व में पांचवा ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय क्या है?
(a) शांति के लिए योग
(b) युवाओं को जोड़ों
(c) जलवायु कार्यवाही के लिए योग
(d) स्वास्थ्य के लिए योग
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 जून, 2019 को संपूर्ण विश्व में पांचवा ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ (International Day of Yoga) मनाया गया।
  • वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘‘जलवायु कार्यवाही के लिए योग (Yoga for Climate Action) था।
  • उल्लेखनीय है कि 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प द्वारा प्रतिवर्ष 21 जून के इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को मनाय गया था।
  • उद्देश्य-संपूर्ण विश्व में योगाभ्यास से होने वाले फायदे के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
  • इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची, (झारखंड) के प्रभात द्वारा ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/events/yogaday/
https://www.thehindu.com/news/national/here-is-how-india-is-marking-the-international-yoga-day-2019/article28093291.ece/photo/2/