अशोक चावला

ashok-chawla-is-new-chancellor-at-teri-university

प्रश्न-हाल ही में पूर्व वित्त सचिव और द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) के अध्यक्ष अशोक चावला को किस विश्वविद्यालय का कुलाधिपति (Chancellor) नियुक्त किया गया?
(a)हैदराबाद विश्वविद्यालय
(b)दिल्ली विश्वविद्यालय
(c)जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
(d)टेरी विश्वविद्यालय
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 31 अगस्त, 2016 को द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) ने पूर्व वित्त सचिव और टेरी के अध्यक्ष अशोक चावला को ‘टेरी विश्वविद्यालय’ का कुलाधिपति (Chancellor) नियुक्त किया।
  • वह इस पद पर आर.के. पचौरी का स्थान लेंगे जिन्हें वर्ष 2015 में अपने महिला सहकर्मी के साथ दुर्व्यवहार का दोषी पाये जाने के कारण इस पद से हटा दिया गया था।
  • अशोक चावला फरवरी, 2016 में टेरी के अध्यक्ष नियुक्त हुए थे।
  • उल्लेखनीय है कि 13 मई, 2016 को वे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अध्यक्ष बने थे।
  • इसके अतिरिक्त वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • ज्ञातव्य है कि टेरी विश्वविद्यालय वर्ष 1998 में स्थापित किया गया था।
  • जिसे एक डीम्ड विश्वविद्यालय के रूप में वर्ष 1999 में यूजीसी द्वारा मान्यता प्रदान की गई।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.financialexpress.com/india-news/teri-inducts-3-new-members-in-its-governing-council/363181/
http://www.business-standard.com/article/news-ians/ashok-chawla-is-new-chancellor-at-teri-university-116083100992_1.html