अर्जन सिंह

Arjan Singh, India's first ever IAF Marshal, passes away

प्रश्न-हाल ही में अर्जन सिंह का निधन हो गया। उनसे संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए?
(i) 16 सितंबर, 2017 को उनका निधन हो गया।
(ii) वह वायु सेना और गैर थल सेना के ऐसे पहले अफसर थे जिन्हें मार्शल का रैंक दिया गया था।
(iii) उनको वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं-
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 सितंबर, 2017 को पूर्व वायु सेना प्रमुख और पांच सितारा रैंक तक पदोन्नत किये गये वायु सेना के एकमात्र अधिकारी मार्शल अर्जन सिंह का निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।
  • वह वर्ष 1964 से 1969 तक वायु सेना प्रमुख थे।
  • उनको वर्ष 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
  • इसके अलावा उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध में भी भाग लिया था।
  • वर्ष 2002 में भारत सरकार द्वारा उन्हें मार्शल रैंक दिया गया था।
  • वह वायु सेना और गैर थल सेना के ऐसे पहले अफसर थे जिन्हें मार्शल का रैंक दिया गया था।
  • मार्शल रैंक फील्ड मार्शल के बराबर होता है जो केवल थल सेना के अफसरों को दिया जाता रहा था।
  • के.एम. करियप्पा और सैम मानेकशॉ दो ऐसे थल सेना जनरल थे जिन्हें फील्ड मार्शल बनाया गया था।
  • उनका जन्म वर्ष 1919 में पंजाब (ब्रिटिश इंडिया) लायलपुर में हुआ था।
  • भारतीय वायु सेना को अपनी सेवाएं देने के लिए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170853
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170860
http://www.thehindu.com/news/national/indias-first-ever-marshal-of-the-iaf-arjan-singh-passes-away/article19700049.ece
https://en.wikipedia.org/wiki/Arjan_Singh