अरुणाचल प्रदेश में द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक संग्रहालय का उद्घाटन

Khandu inaugurates World War II Memorial Museum in Arunachal

प्रश्न-हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने किस जिले में नवनिर्मित द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक संग्रहालय का उद्घाटन किया?
(a) तवांग
(b) पश्चिम कामेंग
(c) चांगलांग
(d) पूर्वी सियांग
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 जनवरी, 2018 को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने चांगलांग जिले (म्यांमार सीमा के निकट) में नवनिर्मित द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक संग्रहालय का उद्घाटन किया।
  • यह संग्रहालय केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदत्त 2.25 करोड़ रुपए की राशि से राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित किया गया है।
  • यह ऐतिहासिक स्टीलवेल रोड के निकट स्थित है।
  • इस संग्रहालय में द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेषों का संग्रह किया गया है, जिसमें सैनिकों के व्यक्तिगत सामान और अन्य वस्तुएं शामिल हैं।
  • संग्रहालय में स्थानीय तंगसा समुदाय की पारंपरिक वस्तुओं का भी प्रदर्शन किया गया है।
  • यह स्माकर एक कब्रिस्तान स्थल है जहां बड़े पैमाने पर कब्रों सहित लगभग 833 कब्रों की खोज की गई है।
  • असम राइफल्स के कार्मिकों ने वर्ष 1997 में पहली बार इस कब्र को देखा था।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-in-school/khandu-inaugurates-world-war-ii-memorial-museum-in-arunachal/article22493647.ece
http://www.newindianexpress.com/nation/2018/jan/22/arunachal-pradesh-cm-pema-khandu-inaugurates-world-war-ii-memorial-museum-in-changlang-1760941.html
http://www.business-standard.com/article/news-ians/khandu-inaugurates-world-war-ii-memorial-museum-in-arunachal-118012100850_1.html