विश्व बैंक द्वारा नेपाली ऋण प्रस्ताव मंजूर

World Bank signs USD 300 million loan for Nepal quake reconstruction

प्रश्न-हाल ही में विश्व बैंक द्वारा भूकंपोपरांत नेपाल के पुनर्निर्माण हेतु कितनी राशि के ऋण को मंजूरी प्रदान की गई?
(a) 300 मिलियन डॉलर
(b) 400 मिलियन डॉलर
(c) 500 मिलियन डॉलर
(d) 600 मिलियन डॉलर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 जनवरी, 2018 को विश्व बैंक द्वारा भूकंपोपरांत पुननिर्माण हेतु नेपाल को 300 मिलियन डॉलर के ऋण दिए जाने की मंजूरी प्रदान की गई।
  • ध्यातव्य है कि अप्रैल, 2015 में आए 7.8 मैग्नीट्यूड के भूकंप ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। यह नेपाल में पिछले 80 वर्षों में सबसे ताकतवर भूकंप था।
  • जिसने 5 लाख अधिक घरों को नष्ट कर दिया था और लगभग 9000 लोग मारे गए थे।
  • अभी तक केवल 50,000 घरों का पुनर्निर्माण किया गया है और नेपाल को पुनर्निर्माण निधियों में 1.2 अरब डॉलर की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
  • इस संदर्भ में विश्व बैंक द्वारा प्रदान किया गया ऋण महत्वपूर्ण हो जाता है।
  • नेपाल द्वारा पुनर्निर्माण कार्यों की लागत 6.7 अरब डॉलर आकलित किया गया था, लेकिन लागत में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।
  • पुनर्निर्माण के पहले चरण की समय-सीमा पिछले वर्ष समाप्त हो चुकी है।
  • सितंबर, 2016 में लागतों में बढ़ोत्तरी के फलस्वरूप नेपाली सरकार ने आवास अनुदान 50 प्रतिशत बढ़ाया था।
  • नेपाल राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण वर्तमान में ‘तीन भुगतानों’ की दूसरी किस्त का वितरण कर रहा है।
  • पूर्व में अंतरराष्ट्रीयदाताओं ने भूकंपोपरांत पुनर्निर्माण हेतु 4.1 अरब डॉलर की सहायता तथा विश्व बैंक ने 200 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूर किया था।
  • हालिया मंजूरी ऋण में ही पशुधन परियोजना के लिए 80 मिलियन डॉलर और व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए 60 मिलियन डॉलर भी शामिल है।

संबंधित लिंक
http://www.newindianexpress.com/world/2018/jan/21/world-bank-signs-usd-300-million-loan-for-nepal-quake-reconstruction-1760544.html
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/world-bank-signs-usd-300m-loan-for-nepal-quake-reconstruction-118012100719_1.html
https://eventregistry.org/event/eng-3721407?tab=articles&articlesSortBy=cosSim