अरबपतियों की फोर्ब्स सूची, 2015

प्रश्न- हाल ही में जारी अरबपतियों की 29वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची में प्रथम स्थान किसे प्राप्त हुआ है?
(a) वारेन बफेट
(b) कार्लोस स्लिम
(c) बिल गेट्स
(d) लेरी एलिसन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 मार्च, 2015 को अरबपतियों की 29वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची, 2015 (29th Annual Forbes World’s Billionaires List, 2015) जारी की गई।
  • फोर्ब्स की इस सूची में 1 बिलियन (अरब) या उससे अधिक संपति रखने वाले 1,826 व्यक्तियों (अब तक रिकार्ड संख्या) को शामिल किया गया है, जिनकी संयुक्त संपत्ति 7.05 ट्रिलियन डॉलर है।
  • वर्ष 2014 की इस सूची में शामिल 1,645 व्यक्तियों की कुल संपत्ति 6.4 ट्रिलियन डॉलर थी।
  • सूची के सदस्यों की औसत संपत्ति 3.86 बिलियन डॉलर के स्तर पर है।
  • वर्ष 2015 में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को प्राप्त हुआ है।
  • बिल गेट्स की कुल संपत्ति 79.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है जिसमें विगत एक वर्ष के दौरान 3.2 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 में इनकी कुल संपत्ति 76 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।
  • इस सूची में दूसरे सर्वाधिक धनी व्यक्ति का स्थान मेक्सिको के कार्लोस स्लिम हेलु को प्राप्त हुआ है।
  • कार्लोस स्लिम हेलु की कुल संपत्ति 77.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है जबकि गतवर्ष (2014 में) इनकी कुल संपत्ति 72 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।
  • प्रसिद्ध अमेरिकी निवेशक वारेन बफेट 72.7 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
  • फोर्ब्स की इस सूची में 197 महिलाएं शामिल हैं जबकि गत वर्ष (2014 में) इनकी संख्या 172 थी।
  • अरबपतियों की फोर्ब्स सूची, 2015 के अनुसार, सबसे र क्रिस्टी वाल्टन (Christy Walton) हैं।
  • इनका फोर्ब्स सूची में 8वां स्थान है।
  • क्रिस्टी वाल्टन की कुल संपत्ति 41.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है।
  • फोर्ब्स की वर्ष 2015 की सूची में 5 भारतीय महिलाएं-सावित्री जिंदल (283वां स्थान), इंदु जैन (603वां स्थान), अनु आगा (1312 वां स्थान), विनोद गुप्ता (1533वां स्थान) एवं किरण मजूमदार शा (1741वां स्थान) शामिल हैं।
  • इस सूची में सर्वाधिक अमीर भारतीय व्यक्ति मुकेश अंबानी (21 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 39वां स्थान) हैं जबकि दिलीप सांघवी (20 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 44वां स्थान) दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं।
  • विप्रो के अजीम प्रेमजी (19.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 48वां स्थान) तीसरे धनी महिला वालमार्ट कंपनी की हिस्सेदासबसे अमीर भारतीय हैं।
  • इस वर्ष इस सूची में 290 नए व्यक्ति शामिल किए गए हैं जिनमें सर्वाधिक 71 व्यक्ति चीन से हैं। अमेरिका से 57 व्यक्ति, भारत से 28 तथा जर्मनी से 23 नए व्यक्ति हैं।
  • वर्ष 2015 में सबसे कम उम्र (24 वर्ष) के अरबपति स्नैपचैट के सह-संस्थापक इवान स्पीगेल (Evan Spiegel) हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.forbes.com/billionaires/list/
http://www.forbes.com/sites/kerryadolan/2015/03/02/inside-the-2015-forbes-billionaires-list-facts-and-figures/
http://www.forbes.com/billionaires/list/#version:static_tab:women_country:India