अरबपतियों की फोर्ब्स सूची, 2017

Forbes 2017 Billionaires List

प्रश्न-20 मार्च, 2017 को अरबपतियों की 31वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची, 2017 जारी की गई। इस वर्ष की सूची में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब किसे प्राप्त हुआ है?
(a) अमांसियो ओर्टेगा
(b) मार्क जुकरबर्ग
(c) बिल गेट्स
(d) वॉरेन बफेट
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 मार्च, 2017 को विश्व के अरबपतियों की 31वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची (31st Annual Forbes World’s Billionaires List) 2017 जारी की गई।
  • विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों की इस सूची में इस वर्ष 2043 अरबपतियों को शामिल किया गया है जिनकी कुल निवल संपत्ति 7.67 ट्रिलियन डॉलर है।
  • इस वर्ष सूची में सर्वाधिक (565) अरबपति अमेरिका के हैं, इसके पश्चात क्रमशः चीन (319 अरबपति), जर्मनी (114 अरबपति) तथा भारत (101 अरबपति) का स्थान है।
  • पहली बार भारत में अरबपतियों की संख्या ने 100 का आंकड़ा पार किया है।
  • इस वर्ष की सूची में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को प्राप्त हुआ है।
  • वह 86 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।
  • वर्ष 2016 में इनकी कुल संपत्ति 75 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।
  • इसके पश्चात इस सूची में वारेन बफेट (75.6 बिलियन डॉलर), जेफ बेजोस (72.8 बिलियन डॉलर), अमनकायो ओर्टेग (71.3) तथा मार्क जुकरबर्ग (56 बिलियन डॉलर) क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे तथा पांचवें स्थान पर रहे।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 3.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 544 वें स्थान पर है।
  • इस सूची में सर्वाधिक अमीर भारतीय मुकेश अंबानी 23.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 33वें स्थान पर हैं।
  • जबकि स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल (16.4 बिलियन डॉलर) 56 वें, विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रमेजी (14.9 बिलियन डॉलर) 72वें तथा सन फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्रीज के संस्थापक दिलीप सांधवीं (13.7 बिलियन डॉलर) 84वें स्थान पर हैं।
  • इस वर्ष की सूची में 227 महिलाएं अपना स्थान बनाने में सफल रही हैं, जिनमें पांच भारतीय महिलाएं सम्मिलित हैं। वर्ष 2016 में कुल 190 महिलाएं थीं।
  • अरबपतियों की फोर्ब्स सूची, 2017 के अनुसार, विश्व की सबसे धनी महिला लॉरियल (LOreal) कंपनी की लिलीएन बेटेनकोर्ट हैं।
  • 39.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इन्हें सूची में 14वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • फोर्ब्स की इस वार्षिक सूची में पहली बार शामिल किए गए अरब पतियों की संख्या 195 है।
  • इस नवीनतम सूची के अनुसार, विश्व की सबसे युवा अरबपति नॉर्वे की एलेकजेंड्रा एंडरसन (Alexandra Anderson) हैं।
  • 20 वर्षीय एलेक्जेंड्रा एंडरसन 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 1678 वें स्थान पर हैं।
  • जबकि सबसे वृद्ध अरबपति अमेरिका के डेविड रॉकफेलर (101 वर्ष) हैं जो 3.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 581वें स्थान पर हैं।

संबंधित लिंक
https://www.forbes.com/sites/kerryadolan/2017/03/20/forbes-2017-billionaires-list-meet-the-richest-people-on-the-planet/#e68122562ff0
https://www.forbes.com/billionaires/list/#version:static