अरबपतियों की फोर्ब्स सूची, 2016

Forbes 2016 World's Billionaires

प्रश्न-1 मार्च, 2016 को अरबपतियों की 30 वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची, 2016 जारी की गई। इस वर्ष की सूची में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब किसे प्राप्त हुआ है?
(a) वॉरेन बफेट
(b) बिल गेट्स
(c) मार्क जुकरबर्ग
(d) अमांसियो ओर्टेगा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 मार्च, 2016 को विश्व के अरबपतियों की 30वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची, 2016 जारी की गई।
  • विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों की इस सूची में इस वर्ष 1810 अरबपतियों को शामिल किया गया है जिनकी कुल निवल संपत्ति 6.48 ट्रिलियन डॉलर है।
  • वर्ष 2015 की इस सूची में 1826 अरबपति शामिल थे।
  • इस वर्ष की सूची में सर्वाधिक (540) अरबपति अमेरिका के हैं, इसके बाद क्रमशः चीन (251 अरबपति), जर्मनी (120 अरबपति), रूस (77 अरबपति) तथा भारत (84 अरबपतियों) का स्थान है।
  • इस वर्ष की सूची में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को प्राप्त हुआ है।
  • बिल गेट्स 75 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।
  • विगत एक वर्ष के दौरान बिल गेट्स की संपत्ति में 4.2 बिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2015 में इनकी कुल संपत्ति 79.2 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।
  • इसके पश्चात इस सूची में अमांसियों ओर्टेगा (67 बिलियन डॉलर), वॉरेन बफेट (60.8 बिलियन डॉलर) तथा कार्लोस स्लिम हेलू (50 बिलियन डॉलर) क्रमशः दूसरे, तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे।
  • इस सूची में सर्वाधिक अमीर भारतीय मुकेश अंबानी (19.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 36वां स्थान) है।
  • जबकि सन फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ड्रीज के संस्थापक दिलीप सांघवी दूसरे सबसे अमीर भारतीय (16.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 44वां स्थान) है।
  • इस वर्ष की सूची में 190 महिलाएं, अपना स्थान बनाने में सफल रहीं हैं, जबकि 2015 में यह संख्या 197 थी।
  • अरबपतियों की फोर्ब्स सूची, 2016 के अनुसार, विश्व की सबसे धनी महिला लॉरियल (L’Oreal) कंपनी की लिलीएन बेटेनकोर्ट (Liliane Bettoncourt) हैं।
  • 36.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इन्हें सूची में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • फोर्ब्स की इस वार्षिक सूची में पहली बार शामिल किए गए अरबपतियों की संख्या 198 है।
  • इस नवीनतम सूची के अनुसार, विश्व की सबसे युवा अरबपति नार्वे की एलेक्जेंड्रा एंडरसन (Alexandra Anderson) हैं।
  • 19 वर्षीया एलेक्जेंड्रा एंडरसन 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 1476 वें स्थान पर हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.forbes.com/sites/luisakroll/2016/03/01/forbes-2016-worlds-billionaires-meet-the-richest-people-on-the-planet/#5b8962b041cb
http://www.forbes.com/billionaires/list/