पी.ए. संगमा

P.A. Sangma

प्रश्न-4 मार्च, 2016 को किस पूर्व लोक सभा अध्यक्ष का देहांत हो गया था?
(a) बलराम जाखड़
(b) के.एस. हेगड़े
(c) पी.ए. संगमा
(d) नीलम संजीव रेड्डी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 मार्च, 2016 को पूर्व लोकसभा अध्यक्षा पी.ए. संगमा का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे।
  • पी.ए. संगमा 25 मई, 1996 से 23 मार्च, 1998 तक लोक सभा के अध्यक्ष थे।
  • वे 6 फरवरी, 1988 से 25 मार्च, 1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री रहे।
  • इनका जन्म 1 सितंबर, 1947 को चपहथी नामक गांव में वेस्ट गारो हिल्स जनपद, मेघालय में हुआ था।
  • ये वर्ष 1977 में तुरा लोकसभा सीट से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने थे। ये इस लोकसभा क्षेत्र से कुल नौ बार सांसद चुने गए।
  • सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर इन्होंने वर्ष 1999 में 25 मई को शरद पवार और तारिक अनवर के साथ मिलकर कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का गठन किया था।
  • वर्ष 2004 में शरद पवार और सोनिया गांधी के बीच बढ़ते सामंजस्य के कारण ये राष्ट्रवादी कांग्रेस से अलग हो गए।
  • विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ जुड़ने और अलग होने के पश्चात जनवरी 2013 में इन्होंने नेशनल पीपुल्स पार्टी (इंडिया) का गठन किया।
  • इनके द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘ए लाइफ इन पॉलिटिक्सः सेलेक्टेड स्पाचेज़ एंड लेक्चर्स 1979-2004’ काफी पढ़ी और सराही गयी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/national/former-lok-sabha-speaker-pa-sangma-passes-away/article8313507.ece
https://en.wikipedia.org/wiki/P._A._Sangma
http://www.amazon.com/Life-Politics-Selected-Speeches-Lectures/dp/9350291517