प्रश्न- हाल ही में कोविड-19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देश अमेरिका ने आगामी कितने दिनों के लिए अप्रवासन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है?
(a) 80 दिन
(b) 45 दिन
(c) 60 दिन
(d) 90 दिन
उत्तर- (c)
संबंधित तथ्य
- अप्रैल 2020 में कोविड-19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देश अमेरिका ने आगामी 60 दिनों के लिए अप्रवासन पर रोक लगाने का निर्णय लिया।
- यह अप्रवासन अस्थाई रूप से निलंबित रहेगा।
- इसके साथ ही अगले 60 दिनों तक नए ग्रीन कार्ड जारी करने या वैद्य स्थाई निवास की अनुमति देने की प्रक्रिया पर भी रोक रहेगी।
- अस्थाई कामगारों को इससे छूट रहेगी।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.theguardian.com/global/2020/apr/21/trump-us-immigration-ban-pause-green-cards