अमित जैन

प्रश्न-हाल ही में किसने अमित जैन को एशिया प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया?
(a) उबर
(b) ओला
(c) मास्टर कार्ड
(d) पेप्सिको
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 मई, 2018 को ऑनलाइन कैब बुकिंग कंपनी उबर ने अमित जैन को एशिया प्रशांत क्षेत्र (APAC) के क्षेत्रीय महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया।
  • वर्तमान में अमित जैन उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष हैं।
  • अब वह भारत और दक्षिण एशिया के अलावा एपीएसी क्षेत्र के लिए जिम्मेदार होंगे जिसमें ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड और उत्तर एशिया शामिल हैं।
  • उन्हें जून, 2015 में उबर इंडिया का अध्यक्ष बनाया गया था।
  • उबर टेक्नोलॉजीज इनकॉरपोरेटेड एक पीयर टू-पीयर राइडशेयरिंग फूड डिलीवरी और परिवहन नेटवर्क कंपनी है जिसकी स्थापना मार्च, 2009 में की गई थी।
  • इसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में है।

संबंधित लिंक
https://www.thehindubusinessline.com/info-tech/amit-jain-elevated-as-ubers-asia-pacific-head/article24014664.ece
https://timesofindia.indiatimes.com/people/uber-elevates-india-head-amit-jain-as-apac-regional-gm/articleshow/64352819.cms