अभ्यास कटलैस एक्सप्रेस, 2019

प्रश्न-27 जनवरी से 6 फरवरी, 2019 के मध्य हुए बहुराष्ट्रीय समुद्री नौसैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘कटलैस एक्सप्रेस, 2019’ का समापन कहां हुआ?
(a) बंगाल की खाड़ी
(b) जिबूती
(c) मोजाम्बिक
(d) कोचीन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 जनवरी से 6 फरवरी, 2019 के मध्य बहुराष्ट्रीय समुद्री नौसैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘कटलैस एक्सप्रेस (Cutlass Express), 2019’ जिबूती, मोजाम्बिक और सेशेल्स के आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित किया गया।
  • यह अभ्यास दो चरणों में संपन्न हुआ।
  • पहला चरण कमांड पोस्ट अभ्यास (CPX) 27 जनवरी से 2 फरवरी, 2019 के मध्य संपन्न हुआ।
  • दूसरा चरण फाइनल ट्रेनिंग अभ्यास (FTX) 3-5 फरवरी, 2019 के मध्य संपन्न हुआ।
  • 6 फरवरी, 2019 को इस नौसैन्य अभ्यास का समापन समारोह जिबूती नेवल बेस, जिबूती में संपन्न हुआ।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य कानून प्रवर्तन क्षमता में सुधार करना, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना अंतर पश्चिमी हिंद महासागर में अवैध समुद्री गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से भाग लेने वाले देशों के सशस्त्र बलों के बीच अंतर संचालन को बढ़ावा देना था।
  • यह अभ्यास यू.एस. अफ्रीका ‘कमांड’ (USAFRICOM) द्वारा प्रायोजित और ‘नेवल फोर्सेस अफ्रीका’ (NAVAF) द्वारा संचालित की गई।
  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘आईएनएस त्रिकंद’ ने भाग लिया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.africom.mil/what-we-do/exercises/cutlass-express

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=188260

http://www.c6f.navy.mil/news/cutlass-express-2019-comes-close