अनुसूचित जाति के लिए राष्ट्रीय आयोग के नए अध्यक्ष

प्रश्न-24 फरवरी‚ 2021 को किसने अनुसूचित जाति के लिए राष्ट्रीय आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) विजय सांपला
(b) डॉ. रामशंकर कठेरिया
(c) एल.मुरूगन
(d) डॉ. योगेंद्र पासवान
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 फरवरी‚ 2021 को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने अनुसूचित जाति के लिए राष्ट्रीय आयोग (NCSC: National Commission for Scheduled Castes) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • वह वर्ष 2014-19 के बीच सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राज्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।
  • वह पंजाब के होशियारपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य भी रहे।
  • इस पद पर वह डॉ. रामशंकर कठेरिया का स्थान लिया।
  • NCSC भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत एक संवैधानिक संस्थान है।
  • जिसमें एक अध्यक्ष एक उपाध्यक्ष तथा 3 सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
  • इनका कार्यकाल पदभार ग्रहण की तिथि से 3 वर्षों का होता है।
  • आयोग के अध्यक्ष को संघ के कैबिनेट मंत्री तथा उपाध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1700445