अनीता भाटिया

Anita Bhatia Appointed Deputy Executive Director of UN

प्रश्न-30 मई, 2019 को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय मूल की अनीता भाटिया को किस पद पर नियुक्त किया?
(a) यूएन वुमेन की उप कार्यकारी निदेशक
(b) डब्ल्यूटीओ की उप कार्यकारी निदेशक
(c) डब्ल्यूएचओ की उप कार्यकारी निदेशक
(d) आईएमएफ की सलाहकार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 मई, 2019 को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस द्वारा भारतीय मूल की अनीता भाटिया को यूएन वुमेन (Unifed nationas Enitity for Gender Equality and the Empowerment of Women) का उप कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया।
  • इसके साथ ही वह यूएन वुमेन की संसाधन प्रबंधन स्थिरता और भागीदारी के लिए सहायक महासचिव भी नियुक्त हुई है।
  • उन्हें रणनीतिक साझेदारी संसाधन जुटाने और प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है।
  • उन्होंने कई वर्षों तक विश्व बैंक समूह के अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) में वैश्विक भागीदारी के निदेशक के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
  • उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अनुभवी भारतीय राजनयिक लक्ष्मी पुरी संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव और यूएन वुमेन की उप कार्यकारी निदेशक के यप में कार्य कर चुकी है।

यूएन वुमेन के बारे में

  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था है जो लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।
  • इसकी स्थापना जुलाई, 2010 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindubusinessline.com/news/anita-bhatia-appointed-un-women-deputy-executive-director/article27376209.ece
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/guterres-appoints-indian-origin-anita-bhatia-as-un-women-s-dy-executive-director-119053100281_1.html
http://www.unwomen.org/en/news/stories/2019/5/announcer-anita-bhatia-appointed-as-deputy-executive-director