अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

प्रश्न-3 जून, 2018 को नाभिकीय सक्षम अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का ओडिशा के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया। यह मार करती है-
(a) सतह से हवा
(b) हवा से हवा
(c) सतह से सतह
(d) हवा से सतह
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 जून, 2018 को नाभिकीय सक्षम अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया।
  • ‘अग्नि-5’ सतह से सतह (Surface to Surface) मार करने वाली मिसाइल है तथा इसकी मारक क्षमता 5000 किमी. से अधिक है।
  • यह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा डिजाइन तथा निर्मित किया गया है।
  • ‘अग्नि-5’ त्रिचरणीय प्रक्षेपास्त्र है।
  • यह ठोस प्रणोदक संचालित प्रक्षेपास्त्र अपने साथ 1 से 1.5 टन पारंपरिक और नाभिकीय युद्धशीर्ष (Warhead) ले जाने में सक्षम है।
  • यह इस मिसाइल का छठवां सफल परीक्षण था।
  • इससे पूर्व 19 अप्रैल, 2012 को इसका पहला, 15 सितंबर, 2013 को दूसरा, 31 जनवरी, 2015 को तीसरा, 26 दिसंबर, 2016 को चौथा तथा 18 जनवरी, 2018 को पांचवां सफल परीक्षण किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि 19 अप्रैल, 2012 को ‘अग्नि-5’ मिसाइल के सफल परीक्षण के साथ भारत अमेरिका, फ्रांस, रूस, और चीन के साथ विशिष्ट आई.सी.बी.एम. में शामिल हो गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://timesofindia.indiatimes.com/india/india-successfully-test-fires-nuclear-capable-agni-5/articleshow/64434530.cms
https://www.ndtv.com/india-news/india-successfully-test-fires-nuclear-capable-agni-5-missile-details-here-1861693
http://www.ptinews.com/news/9773658_India-successfully-test-fires-nuclear-capable-Agni-5