अंतर्राष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस

International Mount Everest Day 2020

प्रश्न- अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 27 मई
(b) 30 मई
(c) 29 मई
(d) 25 मई
उत्तर- (c)
संबंधित तथ्य

  • 29 मई 2020 को संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस मनाया गया उल्लेखनीय है कि 29 मई 1953 को नेपाल के तेनजिंग नोर्गे शेरपा और न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी पहली बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़े थे।
  • नेपाल ने वर्ष 2008 से इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया जब महान पर्वतारोही एडमंड हिलेरी का निधन हुआ।
  • यह दिवस काठमांडू और एवरेस्ट क्षेत्र में विशेष कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है।
  • एवरेस्ट पर्वत समुद्र तल से ऊंचाई के अनुसार विश्व का सबसे ऊंचा (8848 मीटर) पर्वत है।
  • इसे नेपाल में सागरमाथा तथा तिब्बत में चोमोलूंगमा के नाम से जाना जाता है।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.welcomenepal.com/whats-on/everest-day.html