अंतरिक्ष में पहला सौर ऊर्जा स्टेशन

first solar power station in space

प्रश्न-कौन सा देश अंतरिक्ष में प्रथम सौर ऊर्जा स्टेशन स्थापित करने की तैयारी कर रहा है?
(a) जापान
(b) रूस
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) चीन
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • चीन अंतरिक्ष में प्रथम सौर ऊर्जा स्टेशन स्थापित करने की तैयारी कर रहा है।
  • इस कार्य हेतु चीन ने चोंगकिंग (Chongqing) शहर में सौर ऊर्जा स्टेशन बेस/आधार के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
  • साइंस एंड टेक्नोलॉजी डेली के अनुसार, चीन की प्रारंभिक योजना वर्ष 2021से 2025 के मध्य समतापमंडल में एक छोटे ऊर्जा स्टेशन का निर्माण करना है।
  • चीन का द्वितीय लक्ष्य वर्ष 2030 तक अंतरिक्ष में एक मेगावाट क्षमता वाले ऊर्जा स्टेशन का निर्माण तथा एक बड़ा सौर जेनरेटर स्थापित करना है।
  • चीन का उद्देश्य वर्ष 2022 तक अपना अंतरिक्ष केंद्र डुब्बेड तियांगोंग (Dubbed Tiangong) या हैवेनली पैलेस स्थापित करना है।
  • चीन के इस अंतरिक्ष स्टेशन में एक कोर मॉड्यूल तथा प्रयोग हेतु दो अन्य मॉडयूल होंगे जो विकसित किए जाने से कम से कम 10 साल तक 66 टन भार और तीन व्यक्ति को ले जाने में सक्षम होगा।
  • इसका उपयोग जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और पदार्थ विज्ञान जैसे एक दर्जन क्षेत्रों में वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि वर्तमान में चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम का वार्षिक बजट 8 बिलियन डॉलर है। जो अमेरिका के बाद सर्वाधिक बजट है।

लेखक-गजेंद्र प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…

https://energy.economictimes.indiatimes.com/news/renewable/innovation-china-wants-to-build-the-first-solar-power-station-in-space/68059211

https://www.nature.com/articles/d41586-019-00629-5

http:// https://www.stuff.co.nz/world/asia/110652000/china-has-plans-for-first-solar-power-station-in-space

https://www.newsweek.com/sun-solar-power-china-space-renewable-energy-1335145