अंतरराष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां-2017

प्रश्न-हाल ही में स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट ‘अंतरराष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां, 2017’ के अनुसार, वर्ष 2013-17 की अवधि में विश्व का शीर्ष शस्त्र निर्यातक देश कौन-सा है?
(a) अमेरिका
(b) रूस
(c) इस्राइल
(d) चीन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 12 मार्च, 2018 को स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) द्वारा विश्व में पारंपरिक आयुधों के ‘हस्तांतरण की स्थिति पर वार्षिक रिपोर्ट ‘अंतरराष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां’ (Trends in International Arms Transfers)-2017 जारी की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख आयुधों के हस्तांतरण की मात्रा वर्ष 2008-12 की तुलना मं वर्ष 2013-17 में 10 प्रतिशत अधिक रही।
  • वर्ष 2013-17 की अवधि में विश्व के पांच शीर्ष शस्त्र निर्यातक देश तथा उनका विश्व के शस्त्र निर्यात में हिस्सा इस प्रकार है-
    (i) अमेरिका (34 प्रतिशत)
    (ii) रूस (22 प्रतिशत)
    (iii) फ्रांस (6.7 प्रतिशत)
    (iv) जर्मनी (5.8 प्रतिशत)
    (v) चीन (5.7 प्रतिशत)
  • ये पांच शीर्ष आपूर्तिकर्ता देश विश्वव्यापी शस्त्र निर्यातों की कुल 74 प्रतिशत हेतु उत्तरदायी हैं।
  • वर्ष 2013-17 की अवधि में विश्व के पांच शीर्ष शस्त्र आयातक देश तथा उनका विश्व शस्त्र आयात में हिस्सा इस प्रकार है-
    (i) भारत (12 प्रतिशत)
    (ii) सउदी अरब (10 प्रतिशत)
    (iii) मिस्र (4.5 प्रतिशत)
    (iv) संयुक्त अरब अमीरात (4.4 प्रतिशत)
    (v) चीन (4.0 प्रतिशत)
  • वर्ष 2013-17 के दौरान इन शीर्ष पांच आयातकों ने विश्वव्यापी शस्त्र आयात के कुल 35 प्रतिशत का आयात किया।
  • वर्ष 2013-17 की अवधि में भारत को शस्त्रों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता देश हैं-
    (i) रूस (62 प्रतिशत)
    (ii) अमेरिका (15 प्रतिशत)
    (iii) इस्राइल (11 प्रतिशत)

संबंधित लिंक
https://www.sipri.org/sites/default/files/2018-03/fssipri_at2017_0.pdf
https://www.theguardian.com/world/2018/mar/12/nearly-half-of-us-arms-exports-go-to-the-middle-east
https://thedefensepost.com/2018/03/12/us-top-global-arms-export-india-import/
http://diplomacybeyond.com/articles/india-is-worlds-largest-importer-of-major-arms-says-sipri/