अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक, 2019

International Intellectual Property Index, 2019

प्रश्न-7 फरवरी, 2019 को यू.एस. चैंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इंटलेक्चुअल प्रॉपटी सेंटर द्वारा जारी 7वें अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक, 2019 में भारत का कौन-सा स्थान है?
(a) 44वां
(b) 36वां
(c) 40वां
(d) 30वां
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 फरवरी, 2019 को यू.एस. चैंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इंटेलेक्चुअल प्रॉपटी सेंटर द्वारा 7वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक (International IP Index), 2019 का प्रकाशन किया गया।
  • इस वर्ष के सूचकांक की थीम-‘प्रेरणादायक कल’ (Inspiring Tomorrow) था।
  • इस सूचकांक को बनाने के लिए 45 संकेतकों को 8 श्रेणियों में बांटा गया और देशों द्वारा प्रत्येक श्रेणी में अर्जित अंकों के आधार पर मुख्य सूचकांक को बनाया गया है।
  • इस सूचकांक में 50 देशों को शामिल किया गया है।
  • सूचकांक में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले देश एवं उनके अंक इस प्रकार रहे-

1. संयुक्त राज्य अमेरिका (42.66)

2. यूनाइटेड किंगडम (42.22)

3. स्वीडन (41.03)

4. फ्रांस (41.00)

5. जर्मनी (40.00)

6. आयरलैंड (40.24)

7. नीदरलैंड्स (40.07

8. जापान (39.48)

9. स्विट्जरलैंड (37.25)

10. सिंगापुर (37.12)

  • सूचकांक में अंतिम पांच स्थान प्राप्त करने वाले एवं उनके अंक इस प्रकार रहे-

50. वेनेजुएला (7.11)

49. अल्जीरिया (10.28)

48. मिस्र (11.83)

47. पाकिस्तान (12.00)

46. इक्वेडोर (12.35)

  • अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2019 में भारत 16.22 अंकों के साथ 36वें स्थान पर रहा।
  • जबकि गत वर्ष भारत इस सूचकांक में 44 वें स्थान पर था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/indicators/india-jumps-8-places-to-36th-on-international-ip-index/articleshow/67884700.cms