शशांक मनोहर

shashank manohar

प्रश्न-हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुंबई में हुई एक विशेष आम बैठक(SCG) में शशांक मनोहर निर्विरोध बोर्ड को नए अध्यक्ष चुने गए। इससे पूर्व वे कब से कब तक बोर्ड के अध्यक्ष थे?
(a) वर्ष 2009-2012
(b) वर्ष 2008-2011
(c) वर्ष 2010-2013
(d) वर्ष 2006-2010
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 अक्टूबर, 2015 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुंबई में हुई एक विशेष आम बैठक में शंशाक मनोहर को निर्विरोध बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया।
  • उन्होंने इस पद पर जगमोहन डालमिया का स्थान लिया जिनका सितंबर, 2015 में निधन हो गया।
  • बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में उनका यह दूसरा कार्यकाल होगा।
  • इससे पूर्व वे वर्ष 2008-2011 के बीच बोर्ड के अध्यक्ष थे तथा वर्ष 2013 में बोर्ड का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था।
  • विदर्भ क्रिकेट संघ, नागपुर से संबंध रखने वाले शंशाक मनोहर का कार्यकाल सितंबर 2017 तक रहेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bcci.tv/news/2015/news/11084/shashank-manohar-promises-reforms-within-bcci
http://www.espncricinfo.com/india/content/player/371422.html