वंगारी मथाई वन रक्षक पुरस्कार-2015

wangari mathai forest award - 2015

प्रश्न-वंगारी मथाई वन रक्षक पुरस्कार प्रथम बार कब प्रदान किये गये?
(a) 2010
(b) 2011
(c) 2012
(d) 2013
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10 सितंबर, 2015 को यूगांडा की वानिकी कार्यकर्ता गर्टरूड कबूसिम्बी केन्यांगी को वंगारी मथाई वन रक्षक पुरस्कार-2015 से सम्मानित किया गया।
  • उनको यह पुरस्कार युगांडा के वन संसाधन के धारणीय उपयोग तथा वन संरक्षण को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।
  • केन्यांगी वर्ष 1994 से यूगांडा के राष्ट्रीय वन प्राधिकरण के साथ मिलकर म्बरारा और टून्गमो जिले में उष्ण कटिबंधीय वनों के संरक्षण एवं धरणीय उपयोग को बढ़ावा दे रही हैं।
  • इन्होंने गैर सरकारी संगठन ‘महिला एवं कृषि के लिए सहायता’ (Support for woman and Agriculture) तथा महिलाओं के सहयोग से वोहो (Rwoho) नामक प्राकृतिक वन बफरजोन में एक लाख से अधिक वृक्षों का रोपड़ किया है।
  • ध्यातव्य है कि प्रथम वंगारी मथाई पुरस्कार वर्ष 2012 में नेपाल के नारायण काजी श्रेष्ठ को प्रदान किया गया था।
  • वर्ष 2014 में यह पुरस्कार मैक्सिको के मारथा इसाबेल ‘पति’ रुइज कोरजो को प्रदान किया गया था।
  • इस पुरस्कार के तहत 20,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
  • यह पुरस्कार सीपीएफ (Collaborative Partnership on Forest) नामक संगठन प्रदान करता है।
  • यह संगठन 14 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का एक अनौचारिक स्वैक्षिक तंत्र है जो वनों के धारणीय कार्यक्रमों का संगठन है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.fao.org/news/story/en/item/328330/icode/
http://www.cpfweb.org/77034/en/
http://www.iufro.org/news/article/2015/09/16/wangari-maathai-forest-champions-award-2015-1/