भारत-न्यूजीलैंड साइबर वार्ता

India-New Zealand Cyber Dialogue, New Delhi (November 27, 2017)

प्रश्न-हाल ही में भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहली साइबर वार्ता कहां आयोजित हुई?
(a) वेलिंगटन
(b) ऑकलैंड
(c) नई दिल्ली
(d) हैदराबाद
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 नवंबर, 2017 को भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहली साइबर वार्ता नई दिल्ली में आयोजित हुई।
  • इस वार्ता में भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव संजय कुमार वर्मा ने किया।
  • प्रधानमंत्री एवं मंत्रिमंडल विभाग के राष्ट्रीय साइबर नीति कार्यालय के निदेशक पॉल ऐश ने न्यूजीलैंड के प्रातिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
  • वार्ता के दौरान दोनों देशों ने आर्थिक विकास और नवाचार को सक्षम बनाने हेतु एक खुला, स्वतंत्र, सुरक्षित, स्थिर, शांतिपूर्ण और सुलभ साइबर स्पेस बनाने हेतु प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
  • दोनों पक्षों ने विशेषतः स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मौजूदा सिद्धांत साइबर स्पेस पर भी लागू होते हैं और साइबर स्पेस हेतु अंतरराष्ट्रीय कानूनों की प्रयोज्यता और राज्यों के जिम्मेदार व्यवहार के मानदंडों को निर्धारित करने हेतु चर्चा जारी रखने की आवश्यकता है।
  • इन मुद्दों के साथ ही दोनों पक्षों ने साइबर क्षमता निर्माण पर बहस जारी रखने हेतु विभिन्न क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय पहलों, मुख्यतः संयुक्त राष्ट्र द्वारा सुविधान्वित पहल के महत्व पर बल दिया।
  • वार्ता के दौरान घरेलू साइबर नीति परिदृश्य, साइबर खतरे और शमन, नई प्रौद्योगिकियां, द्विपक्षीय सहयोग तंत्र और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मंचों पर संभावित सहयोग आदि पर विचार-विमर्श किया था।
  • वर्ष 2018 में अगली भारत-न्यूजीलैंड साइबर वार्ता न्यूजीलैंड में आयोजित किए जाने हेतु दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की।

संबंधित लिंक
http://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/29140/IndiaNew+Zealand+Cyber+Dialogue+New+Delhi+November+27+2017