ब्लूमबर्ग हेल्दिएस्ट कंट्री इंडेक्स, 2019

the World’s Healthiest Countries

प्रश्न-फरवरी, 2019 में जारी ब्लूमबर्ग हेल्दिएस्ट कंट्री इंडेक्स, 2019 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त है?
(a) 52वां
(b) 55वां
(c) 124वां
(d) 120वां
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • फरवरी, 2019 में विश्व के सबसे स्वस्थ्य देशों की सूची ‘ब्लूमबर्ग हेल्दिएस्ट कंट्री इंडेक्स’ (Bloomberg Healthiest Country Index), 2019 जारी हुई।
  • इस इंडेक्स में 169 देशों को शामिल किया गया है।
  • विश्व के सबसे स्वस्थ्य देशों की इस सूची में स्पेन को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात इटली दूसरे, आइसलैंड तीसरे, जापान चौथे तथा स्विट्जरलैंड पाचवें स्थान पर है।
  • विश्व के अन्य विकसित देशों में फ्रांस को 12वां, कनाडा को 16वां, यूनाइटेड किंगडम (U.K.) को 19वां, जर्मनी को 23वां तथा संयुक्त राज्य अमेरिका को 35वां स्थान है।
  • इस सूचकांक में भारत को 120वां स्थान प्राप्त हुआ।
  • गत वर्ष भारत 119वें स्थान पर था।
  • जबकि भारत के पड़ोसी देशों में चीन को 52वां, श्रीलंका को 66वां बांग्लादेश को 91वां, नेपाल को 110वां तथा पाकिस्तान का 124वां स्थान है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bloomberg.com/news/articles/2019-02-24/spain-tops-italy-as-world-s-healthiest-nation-while-u-s-slips

https://timesofindia.indiatimes.com/india/spain-tops-healthiest-countries-list-beating-much-richer-ones/articleshow/68157804.cms