प्रथम जियो केमिकल्स बेसलाइन एटलस

Geochemical Baseline Atlas of India’ released
प्रश्न-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (National Geophysical Research Institue-NGRI) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(a) 1951
(b) 1961
(c) 1971
(d) 1981
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 9 नवंबर, 2019 को हैदराबाद में CSIR-NGRI द्वारा पर्यावरण प्रबंधक हेतु भारत का प्रथम जियो केमिकल बेसलाइन एटलस जारी किया गया है।
  • एटलस का उद्देश्य भारत की मिट्टी में उपलब्ध रासायनिक तत्वों की सांद्रता एवं वितरण को अभिलेख के रूप में प्रदर्शित करना है।
  • इसके माध्यम से मिट्टी में मौजूद धातुओं, ऑक्साइडों एवं तत्वों के 44 मानचित्र लिए गए हैं।
  • मानवीय गतिविधि एवं प्राकृतिक प्रक्रिया दोनों ही हमारे पर्यावरण की रासायनिक संरचना को लगातार संशोधित कर रहे हैं। इस प्रकार यह एटलस पृथ्वी की सतह पर रासायनिक संरचना को परिवर्तनों का आकलन करने में सहायता करेगा।
  • एटलस ऐसी जमीन के चयन में मदद करेगा जो पौधों के विकास के लिए आवश्यक सूक्ष्म तत्वों की आपूर्ति करती है।
  • मानचित्रों में प्रस्तुत Geochemical Baseline, International Union of Geological Science द्वारा तैयार किए जाने वाले वैश्विक मानचित्र का एक हिस्सा होगा।
  • राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की एक संघटक शोध प्रयोगशाला है, जिसका मुख्यालय हैदराबाद (तेलंगाना) में है। पृथ्वी विज्ञान के बहुविषयी क्षेत्रों में अनुसंधान करने के ध्येय से इसकी स्थापना वर्ष 1961 में की गई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsmeter.in/indias-first-geochemical-baseline-atlas-released-in-hyderabad/

https://www.thehindu.com/news/cities/Hyderabad/geochemical-baseline-atlas-of-india-released/article29933574.ece