केवीएस-एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व

प्रश्न-31 अक्टूबर, 2019 से 3 नवंबर, 2019 के मध्य नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के लॉन नं.6 में ‘केवीएस-एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व’ का आयोजन किया हुआ है। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सहीं नहीं है?
(a) 31अक्टूबर को इसका उद्घाटन मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया।
(b) इसका आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया गया।
(c) इस मेगा इवेंट में इस वर्ष 2375 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहें हैं।
(d) इस इवेंट में केवीएस के सभी 25 क्षेत्रों की अपने क्षेत्र से अलग दूसरे राज्य तथा दूसरे देश के साथ जोड़ी बनाई गई है।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 31 अक्टूबर- 3 नवंबर, 2019 के मध्य नई दिल्ली में केवीएस-एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व का आयोजन किया गया।
  • इस पर्व का उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रदर्शित करना और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति और कला कुशलता को प्रोत्साहन प्रदान करना है।
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=373980