ऑपरेशन सहायम अभियान

Operation Sahayam

प्रश्न-हाल ही में नौसेना प्रमुख एडमिरल ने किस हेतु चलाए जा रहे तलाशी एवं बचाव अभियान की समीक्षा की?
(a) ओखी चक्रवात
(b) मारूथा चक्रवात
(c) मोरा चक्रवात
(d) तमिलनाडु बाढ़
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 दिसंबर, 2017 को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने ‘ऑपरेशन सहायम’ (OP Sahayam) अभियान की कोच्चि, केरल में समीक्षा की।
  • ‘ऑपरेशन सहायम’ ‘ओखी चक्रवात’ के बाद गहरे समुद्र में भारतीय नौसेना द्वारा चलाया जा रहा एक तलाशी एवं बचाव अभियान है।
  • ‘ओखी चक्रवात’ उत्तर हिंद महासागर के खतरनाक चक्रवातों में से एक है।
  • इस चक्रवात ने भारत के दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र के साथ श्रीलंका तथा मालदीव को काफी प्रभावित किया।
  • इस चक्रवात ने भारत के केरल, तमिलनाडु, मुंबई, लक्षद्वीप तथा गुजरात को भी प्रभावित किया।
  • ‘ओखी चक्रवात’ नाम बांग्लादेश द्वारा दिया गया।

संबंधित लिंक
http://www.newindianexpress.com/pti-news/2017/dec/21/navy-chief-reviews-operation-sahayam-1733879.html

One thought on “ऑपरेशन सहायम अभियान”

Comments are closed.