अंतररज्यीय परिवहन समझौता

अंतर्राष्ट्रीय परिवहन समझौता

प्रश्न-हाल ही में अंतरराज्यीय बस सेवाओं को सुगम ने सुदृढ़ बनाने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य ने किन दो राज्यों के साथ पारस्परिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर किए?
(a) हरियाणा, मध्य प्रदेश
(b) उत्तराखंड, हरियाणा
(c) उत्तराखंड, जम्मू एवं कश्मीर
(d) हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 दिसंबर, 2017 को अंतरराज्यीय बस सेवाओं को सुगम और सुदृढ़ बनाने हेतु उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड एवं जम्मू-कश्मीर राज्य के मध्य पारस्परिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • यह समझौता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तथा तीनों राज्यों के परिवहन मंत्रियों की उपस्थिति में हस्ताक्षरित हुआ।
  • समझौते के तहत उत्तर-प्रदेश परिवहन निगम द्वारा जम्मू और कश्मीर में 3 मार्गों तथा जम्मू और कश्मीर परिवहन निगम द्वारा उत्तर प्रदेश में 3 मार्गों पर बसें संचालित की जाएंगी।
  • उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा उत्तराखंड में 216 मार्गों पर (लगभग 1.4 लाख किमी.) तथा उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा उत्तर प्रदेश में 335 मार्गों पर (2.5 लाख किमी. से अधिक दूरी) बसों का संचालन प्रतिमाह किया जाएगा।
  • इससे पूर्व इस प्रकार का समझौता राजस्थान राज्य के साथ किया जा चुका है तथा शीघ्र ही हरियाणा राज्य के साथ भी किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग हरिद्वार में यू.पी. भवन का निर्माण भी करेगा।

संबंधित लिंक
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=853