उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, 2018

प्रश्न-हाल ही में संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2018 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कारों की घोषणा की। यह पुरस्कार कितने वर्ष से कम आयु के कलाकारों को प्रदान किया जाता है?
(a) 30 वर्ष
(b) 35 वर्ष
(c) 40 वर्ष
(d) 45 वर्ष
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 16 जुलाई, 2019 को संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2018 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कारों की घोषणा की।
  • गौरतलब है कि 26 जून, 2019 को संगीत नाटक अकादमी की आम परिषद में गुवाहाटी असम इन पुरस्कार विजेताओं को चुना।
  • इस पुरस्कार के लिए 32 (एक संयुक्त पुरस्कार सहित) कलाकारों का चयन किया गया है, जिन्होंने कला प्रदर्शन के अपने-अपने क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं के रूप में पहचान बनाई है।
  • यह पुरस्कार वर्ष 2006 से ही दिया जा रहा है।
  • यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु के कलाकारों को प्रदान किया जाता है।
  • संगीत के क्षेत्र में 8, नृत्य के क्षेत्र में 8, थियेटर के क्षेत्र में 7 तथा पारंपरिक/लोक/जनजातीय संगीत/नृत्य/थियेटर/कठपुतली क्षेत्र में 8 कलाकारों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
  • इस पुरस्कार के तहत 25,000 रुपये की नगद राशि प्रदान की जाती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=191741