पाटा (पैसेफिक-एशिया ट्रैवल एसोसिएशन) स्वर्ण पुरस्कार, 2019

Incredible India Campaign Wins Pata Gold Award 2019
प्रश्न-जुलाई, 2019 में भारत के किस अभियान को पाटा (पैसेफिक-एशिया ट्रैवल एसोसिएशन) स्वर्ण पुरस्कार 2019 का विजेता घोषित किया गया?
(a) स्वच्छ भारत अभियान
(b) अतुल्य भारत अभियान
(c) स्वच्छ पर्यटन अभियान
(d) स्वच्छ ऊर्जा अभियान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • जुलाई, 2019 में भारत का अतुल्य भारत ‘‘फाइंड द इन्क्रेडेबल यू’’ अभियान को पाटा (पैसेफिक-एशिया ट्रैवल एसोसिएशन) स्वर्ण पुरस्कार, 2019 का विजेता बना।
  • इस वर्ष के पुरस्कार के लिए 78 संगठनों से 197 आवेदन प्राप्त हुए थे।
  • उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2018-19 के दौरान यह अभियान विश्व स्तर पर जारी किया था।
  • पर्यटन मंत्रालय अतुल्य भारत ब्रांड के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष मीडिया अभियान चलाता है।
  • अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अतुल्य भारत 2.0 अभियान को सितंबर, 2017 में लांच किया गया था।
  • गौरतलब है कि एशिया पैसेफिक क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देन में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए पाटा स्वर्ण पुरस्कार दिए जाते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pata.org/pata-announces-grand-and-gold-award-winners-2019/

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=191889