प्रश्न-29 सितंबर, 2019 को संपन्न फीबा (FIBA) महिला एशिया कप, 2019 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का खिताब पांचवीं बार किस देश ने जीत लिया?
(a) चीन
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) जापान
(d) भारत
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 24-29 सितंबर, 2019 के मध्य फीबा (FIBA) महिला एशिया कप, 2019 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बंगलुरु, भारत में किया गया।
- प्रतियोगिता में से 8 टीमों ने भाग लिया, जिन्हें 4-4 के ग्रुप ‘A’ और ‘B’ में रखा गया।
- ग्रुप ‘A’ – जापान, द. कोरिया, चीनी ताइपे एवं मेजबान भारत।
- ग्रुप ‘B’ – चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड एवं फिलीपींस।
- प्रतियोगिता परिणाम
- विजेता-जापान (स्वर्ण पदक)
- उपविजेता- चीन (रजत पदक)
- कांस्य पदक – ऑस्ट्रेलिया (द. कोरिया को पराजित कर)
- सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) – नाको मोतोहाशी (जापान)
- यह जापान का लगातार चौथा एवं कुल पांचवां खिताब है।
- मेजबान भारत सबसे निचले पायदान आठवें स्थान पर रहा।
लेखक-बृजेश कुमार रावत
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.fiba.basketball/womensasiacup/2019/groups