काजिंद, 2019

INDO-KAZAKHSTAN Joint Military Exercise KAZIND - 2019
प्रश्न-2-15 अक्टूबर, 2019 के मध्य किन देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद, 2019’ आयोजित किया जाएगा?
(a) भारत एवं कजाख्स्तान
(b) भारत एवं बांग्लादेश
(c) भारत एवं चीन
(d) भारत एवं श्रीलंका
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 2-15 अक्टूबर, 2019 के मध्य भारत एवं कजाख्स्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद (KAZIND), 2019 पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह अभ्यास प्रत्येक वर्ष क्रमशः कजाख्स्तान और भारत में आयोजित किया जाता है।
  • गत वर्ष इसका आयोजन ओटार प्रांत कजाख्स्तान में किया गया था।
  • यह इन देशों के बीच चौथा सैन्य अभ्यास है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में आतंक निरोधी संयुक्त अभ्यास का संचालन करना है।
  • अभ्यास के लिए वैश्विक आतंकवाद की उभरती प्रवृत्तियों को भी शामिल किया गया है।
  • इस संयुक्त सैन्य अभ्यास से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों विशेषकर रक्षा सहयोग को मजबूती मिलेगी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193451