प्रश्न-फरवरी, 2019 में कौन देश के नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए?
(a) राजीव चंद्रा
(b) सुशील चंद्रा
(c) प्रमोद चंद्र मोदी
(d) वी.एन. सरना
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- फरवरी, 2019 में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के पूर्व अध्यक्ष सुशील चंद्रा देश के नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए।
- वह वर्ष 1980 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के पूर्व अधिकारी हैं।
- उनकी नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा की गई।
- इस पद पर उनका कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो, तक रहेगा।
- इनके अतिरिक्त अशोक लवासा भी चुनाव आयुक्त हैं।
- वर्तमान में सुनील अरोड़ा मुख्य चुनाव आयुक्त है।
संबंधित लिंक भी देखें…