प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने कितने जिलों में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की घोषणा की है?
(a) 100 जिलों में
(b) 200 जिलों में
(c) 125 जिलों में
(d) देश के सभी जिलों में
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 20 अक्टूबर, 2016 कों केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी जिलों में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की घोषणा की गयी।
- इसका उद्देश्य किसानों को उनके खेतों के समीप ही आधुनिक कृषि सहायता प्रदान करना है।
- इसके अलावा केंद्रीय कृषि और कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह द्वारा दस राज्यों में मधुमक्खी विकास केंद्र खोलने की घोषणा की गई।
- उल्लेखनीय है कि 100 कृषि विज्ञान केंद्रों में कौशल विकास के कार्य की शुरूआत की गई है तथा इतने ही कृषि विज्ञान केद्रों में दाल और तिलहन केद्रों का भी स्थापना की जा रही है।
- कृषि मंत्री ने धान की भूसी का जैविक खाद, कागज, कार्डबोर्ड और पशु चारा हेतु उपयोग करने के लिए किसानों से कहा।
- नई दिल्ली में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कृषि मंत्री ने 12 राज्यों के कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों के साथ जुड़े जिलास्तरीय अधिकारियों को संबोधित किया।
- यह पहला अवसर है जब कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों से जुड़े जिलास्तरीय अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की।
- इसी अवसर पर कृषि मंत्री द्वारा किसानों को धान के खेतों में मछली पालन करने का भी सुझाव दिया गया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://agricoop.nic.in/
http://www.icar.org.in/files/KVK-Telephone-Directory.pdf
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=151823