आईएनएस तिहायु भारतीय नौसेना में शामिल

INS Tihayu Joins the Indian Navy

प्रश्न-हाल ही में आईएनएस तिहायु को भारतीय नौसेना में कब शामिल किया गया?
(a) 18 अक्टूबर, 2016
(b) 19 अक्टूबर, 2016
(c) 16 अक्टूबर, 2016
(d) 13 अक्टूबर, 2016
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 19 अक्टूबर, 2016 को आईएनएस तिहायु (INS Tihayu) को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
  • इसे पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट द्वारा नेवल डकयार्ड, विशाखापट्टनम में एक समारोह में शामिल किया गया।
  • ‘आईएनएस तिहायु’ चार फालो आने वाटर जेट फास्ट अटैक क्रॉफ्ट (FO-WJFAC) श्रेणी का दूसरा जहाज है।
  • इस श्रेणी का पहला जहाज ‘आइएनएस तरमुगली’ को मई, 2016 में भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है।
  • ‘आईएनएस तिहायु’ का निर्माण मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लि. द्वारा किया गया है।
  • इसे पूर्वी तट के साथ तटीय गश्ती और निगरानी के संचालन के लिए तैनात किया जायेगा।
  • 320 टन वजनी यह जहाज अधिकतम 35 नॉट्स की रफ्तार से चल सकती है।
  • इसका नाम अडंमान के एक द्वीप तिहायु (वर्तमान में कटचल द्वीप के नाम से प्रसिद्ध) के नाम पर रखा गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=151778