प्रश्न-हाल ही में पर्वतारोहियों की टीम ने काजिन सारा झील की खोज की है। यह झील किस देश में स्थित है?
(a) भारत
(b) नेपाल
(c) भूटान
(d) पाकिस्तान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- हाल ही में पर्वतारोहियों की एक टीम ने नेपाल में काजिन सारा झील की खोज की है।
- यह झील नेपाल के मनांग जिले में स्थित है।
- यह झील विश्व की सबसे ऊंची झील होगी।
- वर्तमान में तिलिचो झील (ऊंचाई 4,919 मी. पर स्थित) विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील है।
- यह झील भी नेपाल में ही स्थित है। तिलिचो झील 4 किमी. लंबी, 1.2 किमी. चौड़ी और लगभग 200 मीटर गहरी है।
- काजिन सारा झील 5200 मी. की ऊंचाई पर स्थित है।
- इस झील का निर्माण हिमालय की बर्फ पिघलने के कारण हुआ है।
- अभी इस झील को आधिकारिक तौर पर सत्यापित नहीं किया गया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/international/newly-discovered-lake-in-nepal-likely-to-become-worlds-highest/article28973715.ece
https://www.indiatoday.in/world/story/newly-discovered-lake-nepal-likely-become-world-highest-1579446-2019-08-10
https://www.news18.com/news/world/newly-discovered-lake-in-nepal-likely-to-become-worlds-highest-2265521.html
https://timesofindia.indiatimes.com/world/south-asia/newly-discovered-lake-in-nepal-likely-to-become-worlds-highest/articleshow/70616282.cms