88वें ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित फिल्म

India's official entry to the 88th Oscar selected films

प्रश्न-हाल ही में किस फिल्म को 88वें ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित किया गया है?
(a) कोर्ट
(b) पीकू
(c) क्वीन
(d) हैदर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 23 सितंबर, 2015 को मराठी फिल्म ‘कोर्ट’ 88वें ऑस्कर पुरस्कार में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित की गई।
  • चैतन्य तम्हाने द्वारा निर्देशित यह फिल्म ऑस्कर पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
  • उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘कोर्ट’ को 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है।
  • अभी तक भारत ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में एक भी ऑस्कर नहीं जीता है।
  • गौरतलब है कि ‘लगान’,‘मदर इंडिया’ और ‘सलाम बांबे’ शीर्ष 5 में शामिल होने वाली भारतीय फिल्में रही हैं।
  • प्रत्येक वर्ष भारतीय फिल्म फेडरेशन (Film Federation of India) के तहत एक जूरी सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए ऑस्कर के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि का चयन करती है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/entertainment/marathi-film-court-is-indias-entry-to-oscars-2016/article7681492.ece
https://en.wikipedia.org/wiki/Court_(film)
http://www.imdb.com/title/tt3717068/?ref_=vi_tt_t