22वें राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन डरबन में

22th Commonwealth Games held in Durban

प्रश्न-22वें राष्ट्रमंडल खेल-2022 की मेजबानी किसे सौंपी गयी?
(a) गोल्ड कास्ट, क्वींसलैंड
(b) ग्लॉसगो, स्कॉटलैंड
(c) डरबन, द. अफ्रीका
(d) बीजिंग, चीन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 2 सितंबर, 2015 को डरबन (द.अफ्रीका) को 22वें राष्ट्रमंडल खेल-2022 की मेजबानी सौंपी गयी।
  • इसकी आधिकारिक घोषणा ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) की सामान्य सभा (General Assembly) में की गई।
  • उल्लेखनीय है कि डरबन (Darban) राष्ट्रमंडल खेल की मेजबानी करने वाला दक्षिण अफ्रीका का पहला शहर बन गया।
  • वर्ष 2022 में 22वें राष्ट्रमंडल खेल का शुभारंभ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के 124वें जन्म दिवस के अवसर पर 18 जुलाई को किया जायेगा और समापन 30 जुलाई को होगा।
  • ध्यातव्य है कि कनाडा के एडमंटन शहर ने वित्तीय कारणों से फरवरी, 2015 में स्वयं को मेजबान श्रेणी से वापस कर लिया था जिससे मुख्य दावेदारी डरबन के पक्ष में थी।
  • ‘फ्रेंडली गेम’ के नाम से जाना जाने वाला राष्ट्रमंडल खेल विश्व स्तर पर प्रत्येक चार वर्षों में आयोजित किया जाता है।
  • विदित है कि 21वें राष्ट्रमंडल खेल-2018 का आयोजन अप्रैल, 2018 में गोल्ड कॉस्ट, क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) में किया जायेगा।
  • गौरतलब है कि 22वें राष्ट्रमंडल खेल में 71 देशों के 4500 एथलीट प्रतिभाग करेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि स्कॉटलैंड की लुईस मार्टिन कामनवेल्थ गेम्स फेडरेशन की पहली महिला अध्यक्ष (2015-19 तक की अवधि के लिए) के रूप में निर्वाचित की गयीं।
  • इन्होंने मलेशिया के प्रिंस टुंकु इमरान का स्थान ग्रहण किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://us2.campaign-archive2.com/?u=f10a798540c235ff87d5c474b&id=2b9d38f70b
http://www.durban-2022.com/
http://durban-2022.com/media/media-statement-cgf-awards-2022-games-to-durban/

2 thoughts on “22वें राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन डरबन में”

Comments are closed.