106 वां भारतीय विज्ञान कांग्रेस, 2019

106th Indian Science Congress.

प्रश्न-3-7 जनवरी, 2019 के मध्य भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 106वां अधिवेशन लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी (LPU) जालंधर, पंजाब में किया गया। इसका मुख्य विषय है-
(a) जलवायु परिवर्तन एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी
(b) भविष्य का भारत : विज्ञान और प्रौद्योगिकी
(c) कृषि विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी
(d) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से दूर-दराज तक पहुंच
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 3-7 जनवरी, 2019 के मध्य 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस (106th Indian Science Congress), 2019 का आयोजन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) जालंधर, पंजाब में किया गया।
  • इस विज्ञान कांग्रेस की अध्यक्षता लवली प्रोफेसल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल ने किया।
  • 3 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विज्ञान कांग्रेस का औपचारिक उद्घाटन किया।
  • 106 वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय (Theme) ‘‘भविष्य का भारत : विज्ञान और प्रौद्योगिकी’’ (Future India: Science & Technology) है।
  • 4-6 जनवरी, 2019 के मध्य बाल विज्ञान कांग्रेस (Children Science Congress) का आयोजन किया गया।
  • पांच दिवसीय भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दौरान नोबेल पुरस्कार विजेता एवराम हर्शको और एफ. डंकन एम. हॉल्डेन ने बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया।
  • 5-6 जनवरी, 2019 के मध्य महिला विज्ञान कांग्रेस (Women Science Congress) का आयोजन हुआ।
  • इस विज्ञान कांग्रेस में देशभर के वैज्ञानिकों के अलावा विदेशी वैज्ञानिकों ने भी भाग लिया।
  • इस विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ का नारा दिया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें… 

http://isc2019.org/index.php

https://www.lpu.in/

http://happenings.lpu.in/honble-prime-minister-of-india-shri-narendra-modi-inaugurated-the-106th-india-science-congress-isc-at-lpu/

http://sciencecongress.nic.in/science_congress_events.php

https://www.business-standard.com/article/current-affairs/modi-to-inaugurate-106th-edition-of-indian-science-congress-in-punjab-119010201094_1.html