100 महानतम विदेशी भाषा की फिल्में

BBC Culture’s 100 greatest films of the 21st

प्रश्नहाल ही में बीबीसी कल्चर द्वारा जारी ‘100 महानतम विदेशी भाषा की फिल्मेंसूची में किस भारतीय फिल्म को स्थान मिला है ?
(a) पाथेर पांचाली
(b) शोले
(c) न्यूटन
(d) रूदाली
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 अक्टूबर, 2018 को बीबीसी कल्चर द्वारा ‘100 महानतम विदेशी भाषा की फिल्में’ सूची जारी की गई।
  • सूची में 24 देशों और 19 भाषाओं की 100 फिल्मों को शामिल किया गया है।
  • सूची में सर्वाधिक 27 फिल्में फ्रांसीसी भाषा की हैं।
  • सूची में जापानी निर्देशक अकिरा कुरोसावा




  • द्वारा निर्देशित ‘सेवेन सामुराई’ फिल्म को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूची में दूसरा एवं तीसरा स्थान क्रमशः बाइसिकिल थीव्स (निर्देशक विटोरियो डि सिका) और टोक्यो स्टोरी (निर्देशक यासुजिरो ओजु) को प्राप्त हुआ है।
  • थियो एंजेलोपोलस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लैंडस्केप इन द मिस्ट को अंतिम स्थान (100 वां) स्थान मिला है।
  • भारतीय निर्देशक सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित ‘पाथेर पांचाली’ सूची में स्थान प्राप्त करने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म है।
  • सूची में 15वां स्थान प्राप्त करने वाली पाथेर पांचाली वर्ष 1955 में रिलीज हुई थी।




  • उल्लेखनीय है कि जुलाई, 2015 में बीबीसी द्वारा पहली बार ‘100 महानतम अमेरिकी फिल्में’ सूची जारी की थी।
  • इसके पश्चात वर्ष 2016 में ‘21वीं सदी की 100 महानतम फिल्में’ और वर्ष 2017 में ‘अब तक निर्मित महानतम’ सूची जारी की गई थी।

संबंधित लिंक…
http://www.bbc.com/culture/story/20181108-the-greatest-foreign-language-films-of-the-21st-century
http://www.bbc.com/culture/story/20160819-the-21st-centurys-100-greatest-films