प्रश्न – 1 फरवरी, 2023 को केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इसमें वरिष्ठ नागरिक बचत खाता योजना में अधिकतम जमा राशि की सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है।
2. कुशल युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराने हेतु 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया।
3. इसके अनुसार, नई कर व्यवस्था में निजी आयकर में छूट की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) एवं (3)
(b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (2)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –
- 1 फरवरी, 2023 को केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश किया।










- नई कर व्यवस्था में निजी आयकर में छूट की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया है। इस प्रकार नई कर व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक के आय वाले व्यक्तियों को कोई कर का भुगतान नहीं करना होगा।
- नई व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था में स्लैबों की संख्या 6 से घटाकर 5 कर दी गई और छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दिया गया है। इस नई कर व्यवस्था में सभी कर प्रदाताओं को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

- नई कर व्यवस्था में वेतन भोगी व्यक्ति को 50 हजार रुपए की मानक कटौती का लाभ देने और परिवार पेंशन से 15 हजार तक कटौती करने का प्रस्ताव है।
- नई कर व्यवस्था में उच्च प्रभार दर 37 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। इसके फलस्वरूप अधिकतम व्यक्तिगत आय कर दर में 39 प्रतिशत तक की कटौती होगी।
- गैर-सरकारी वेतनभोगी कर्मचारी के सेवानिवृत्ति पर छुट्टी नगदीकरण पर कर छूट की सीमा बढ़ाकर 25 लाख की गई।
- नई कर व्यवस्था को डिफॉल्ट कर व्यवस्था बनाया जाएगा, हालांकि नागरिकों के लिए पुरानी कर व्यवस्था का लाभ लेने का विकल्प जारी रहेगा।
- सूक्ष्म उद्यमों और कुछ पेशेवरों के लिए बढ़ी सीमाओं के लिए अनुमानित कराधान के लाभ लेने का प्रस्ताव किया गया है। बढ़ी सीमा वर्ष के दौरान नगदी में ली गई कुल राशि के मामले में लागू होगी जो कुल सकल प्राप्तियों/टर्नओवर की 5 प्रतिशत से अधिक नहीं होती है।



लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…