STA-I का दर्जा पाने वाला भारत एशिया का तीसरा देश

प्रश्न-अमेरिका द्वारा भारत को सामाजिक व्यापार प्राधिकरण (STA-I) का दर्जा प्रदान किया गया है। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार करे।
1. भारत यह दर्जा पाने वाला दक्षिण एशिया का पहला देश बन गया।
2. भारत STA-I का दर्जा पाने वाला 37वां देश है।
3. इससे भारत को अमेरिका से उच्च क्षमता वाली संवेदनशील तकनीकों को प्राप्त करने में आसानी होगी।
उपर्युक्त कथनों में सही कथन की पहचान करे-

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1, 2, और 3
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 3 अगस्त, 2018 को अमेरिका के वाणिज्य मंत्री बिलवर रॉस ने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (Strategic Trade Authorisation-I) का दर्जा देने की घोषणा की।
  • भारत STA-I का दर्जा पाने वाला दक्षिण एशिया का पहला और जापान एवं दक्षिण कोरिया के पश्चात एशिया का तीसरा देश बन गया।
  • भारत STA-I का दर्जा पाने वाला विश्व का 37वां देश बना।
  • इससे भारत को अमेरिका से उच्च क्षमता की संवेदनशील तकनीकों ड्रोन, अत्याधुनिक सामरिक हथियार, आदि प्राप्त करने में आसानी होगी।
  • सामान्यतः अमेरिका द्वारा STA-I का दर्जा केवल उन्हीं देशों को दिया जाता है जो बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्था के सदस्य होते हैं।
  • परंपरागत रूप से अमेरिका STA-1 उन्हीं देशों को स्थान देता है जो मिसाइल तकनीक नियंत्रण व्यवस्था (MTCR), वॉसेनार आरेंजमेंट (WA) एवं ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (AG) और नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) का सदस्य हो।
  • उपर्युक्त चार में NSG को छोड़कर बाकी तीन निर्यात नियंत्रण तकनीकी व्यवस्था (Regimes) का भारत सदस्य है।
  • भारत को NSG का सदस्य न होने के बावजूद अमेरिका द्वारा STA-1 का दर्जा देना भारत के सामरिक, व्यापारिक एवं कूटनीतिक महत्व को दर्शाता है।
  • मुख्य रूप से चीन के राजनीतिक विरोध के कारण भारत की सदस्यता आवेदन NSG के समक्ष पहले से लंबित है।
  • STA-I का दर्जा मिलने से भारत को सैन्य आधुनिकीकरण के साथ-साथ अमेरिका रक्षा व्यापार सामरिक भागीदारी को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

[राजकिशोर वर्मा ]

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/business/Economy/india-third-asian-nation-to-get-sta-1-status-from-us/article24603607.ece
https://www.daily-sun.com/arcprint/details/327422/2018/08/06/India-third-Asian-nation-to-get-STA1-status-from-US-/2018-08-06
https://udaipurtimes.com/india-becomes-the-only-nuclear-armed-country-to-enter-sta-1-list/