SDATWSF स्क्वैश विश्व कप‚ 2023

प्रश्न – 13-17 जून‚ 2023 के मध्य तक चेन्नई‚ भारत में आयोजित SDAT WSF स्क्वैश विश्व कप‚ 2023 का खिताब किसने जीता है?
(a) मलेशिया (b) भारत
(c) मिस्र (d) जापान
उत्तर – (c)

  • भारत पहली बार स्क्वैश विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा था।
  • इस विश्व कप में भारत‚ चीन‚ मलेशिया‚ दक्षिण अफ्रीका‚ हांगकांग‚ जापान‚ मिस्र‚ ऑस्ट्रेलिया और कोलम्बिया की टीमों ने हिस्सा लिया।
  • प्रत्येक देश से 2 पुरुष और दो महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • इसका आयोजन विश्व स्क्वैश फेडेरेशन द्वारा किया गया।
  • वर्ष 2011 में तीसरा विश्व कप भी चेन्नई में आयोजित हुआ था।
  • पहला स्क्वैश विश्व कप वर्ष 1996 मे मलेशिया में खेला गया था‚ जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/squash/egypt-beats-malaysia-wsf-sdat-squash-world-cup-final-chennai-score-highlights-results-summary/article66979743.ece