RBI द्वारा पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री की स्थापना हेतु छः आईटी कंपनियों का चयन

RBI shortlists TCS, Wipro, 4 others for setting up public credit registry

प्रश्न-RBI द्वारा ‘पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री’ की स्थापना प्रक्रिया के कार्यान्वयन हेतु शॉर्टलिस्ट की गई आईटी कंपनी हैं-
(a) TCS
(b) विप्रो
(c) IBM इंडिया
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • बैंकिंग प्रणाली में खराब ऋणों के बीच पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री (PCR) की स्थापना की प्रासंगिकता को समझाते हुए RBI ने 27 अक्टूबर, 2018 को रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) का प्रकाशन किया था।
  • जिसके परिणामस्वरूप RBI को PCR स्थापना प्रक्रिया कार्यान्वयन के लिए कई वेंडरों से प्रतिक्रियाएं मिली थीं।
  • दिसंबर, 2018 में RBI ने प्रमुख आईटी कंपनियों को चयनित (Shortlist) किया।
  • जिनमें शामिल हैं-TCS, विप्रो, IBM इंडिया, कैप-जेमिनी टेक्नोलॉजी सर्विसेज इंडिया, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंफॉर्मेशन सर्विसेज इंडिया तथा माइंटट्री लि.।
  • PCR स्थापित करने का उद्देश्य है-सभी प्रमुख उधारकर्ताओं और विलफुल डिफॉल्टर्स के विवरणों को प्राप्त करना।
  • PCR की विशेषता

   (1) प्रस्तावित PCR में सेबी, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय, GSTN (गुड्स एंड सर्विस टैक्स नेटवर्क) तथा इंसाल्वेंसी व बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया (IBBI) जैसी एंटाइटियों से प्राप्त आंकड़े शामिल किए जाएंगे।

(2)  जिससे बैंक और वित्तीय संस्थान चहुंओर से जानकारियां प्राप्त कर सकें।

  • RBI शीघ्र ही छहों प्रमुख आईटी कंपनियों से प्रस्ताव के लिए अनुरोध करेगा।
  • ध्यातव्य है कि PCR के स्थापना की घोषणा RBI द्वारा जून, 2018 में की गई थी।
  • भारत में बैंकिंग प्रणाली में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां लगभग 10 लाख करोड़ रुपये हैं ।

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.business-standard.com/article/finance/rbi-shortlists-tcs-wipro-4-others-for-setting-up-public-credit-registry-118122300150_1.html