प्रश्न-21 जनवरी‚ 2021को MASCRADE के 7वें संस्करण का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा.हर्षवर्धन द्वारा किया गया था।यह अभियान निम्नलिखित में से किसके द्वारा आयोजित किया गया?
(a) फिक्की कास्केड द्वारा
(b) एसोचैम व्यापार संघ द्वारा
(c) विश्व व्यापार संगठन द्वारा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 21 जनवरी‚ 2021 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा.हर्षवर्धन ने MASCRADE,2021 के 7 वें संस्करण का उद्घाटन किया।
- MASCRADE का पूर्ण नाम- Movement against smuggled & counterfeit Trade
- इस कार्यक्रम का आयोजन फिक्की कास्केड द्वारा किया गया था।
- इसका उद्देश्य विशेष रूप से एक कोविड युग में जालसाजी और तस्करी की चुनौतियों को कम करने के लिए नई और व्यावहारिक रणनीतियों पर एक स्वस्थ चर्चा को बढ़ावा देना है।
- फिक्की (FICCI) MASCRADE को कानून प्रवर्तन एजेंसियों के काम को पहचानने और जालसाजी और तस्करी की रोकथाम में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने और तस्करी विरोधी कानूनों को लागू करने के लिए आयोजित किया जाता है।
अभय पांडे
संबंधित लिंक भी देखें…